Soundarya Lahari

Saturday, February 1, 2014

किस बात पर गर्व करे?

This is a poem that I came across from a social networking service. I thought it is a good one to share. The poet asks the reader, what is there to be proud about?

किस बात पर गर्व करे.....??
लाखों करोड़ के घोटालों पर...?
85 करोड़ भूखे गरीबों पर...?
62 प्रतिशत कुपोषित इंसानों पर...?
या क़र्ज़ से मरते किसानों पर...?

किस बात पर गर्व करे.....??
जवानों की सर कटी लाशों पर...?
सरकार में बैठे अय्याशों पर....?
स्विस बैंकों के राज़ पर...?
प्रदर्शनकारियोंपर होते लाठीचार्ज पर...?

किस बात पर गर्व करे......??
राज करते कुछ परिवारों पर....?
उनकी लम्बी इम्पोर्टेड कारों पर....?
रोज़ हो रहे बलात्कारों पर...?
या भारत विरोधी नारों पर...?

किस बात पर गर्व करे......??
महंगे होते आहार पर....?
अन्याय की हाहाकार पर....?
बढ़ रहे नक्सलवाद पर....?
या देश तोड़ते आतंकवाद पर....?

किस बात पर गर्व करे.......??
जवानों की खाली बंदूकों पर....?
सुरक्षा पर होती चूकों पर....?
पेंशन पर मिलते धक्कों पर.....?
या IPL के चौकों-छक्कों पर....?

किस बात पर गर्व करे......??
किसानों से छिनती ज़मीनों पर....?
युवाओं की खिसकती जीनों पर....?
संस्कृति पर होते रेलों पर.....?
या क्रिकेट-कॉमनवेलथ खेलों पर....?

किस बात पर गर्व करे......??
साढ़े नौसौ के सिलेंडर पर...?
दुश्मन के आगे होते सरेंडर पर....?
इस झूठी शान पर....?
या 'इंडियन' होने की पहचान पर....?
 किस बात पर गर्व करे.....??

किस बात पर गर्व करे.....?
करोड की शो करके आमिर नैशनल हीरो बने
तो देश आगे कैसे बढे . .
.
जब विदेशी Status Symbol हो
और स्वदेशी cheap लगे
तो देश आगे कैसे बढे . .

जब  नहाने के बाद Deo लगाना जरुरी
और भगवान के सामने सर झुकना Boring लगे तो
देश आगे कैसे बढे . .

जब Dirty Picture को नैशनल अवार्ड मिले
और पान सिंह तोमर फ्लॉप रहे तो
देश आगे कैसे बढे . .

जब राजेश खन्ना के मृत्यु पर मीडिया विधवा अलाप करे
और क्रांतिकारियों के शहादत दिवस पर एक दीपक भी न जले
तो देश आगे कैसे बढे . .

जब देश का  युवा Malls में जेब कटवाए
और बाहर ठेले पे मोल भाव करे
तो देश आगे कैसे बढे . .

जब युवाओं को मात्रुभाश बोलने में घिन है
और देश का प्रधानमन्त्री अंग्रेजी को सर्वश्रेष्ठ भाषा कहे
तो देश आगे कैसे बढे . .

गर्लफ्रेंड के लिए कविताएं लिखने वाला युवा
अगर देश की स्थिति पे मौन रहे तो
देश आगे कैसे बढे . .

अनगिनत ग्रंथो के बाद भी
अगर हिंदू चरित्र पतन करे
तो देश आगे कैसे बढे . .

धर्म निरपेक्षता के नाम पर किसी को ठगा जाए
और हम शांत रहे तो
देश आगे कैसे बढे . .

इन लाइनों को पढकर कुछ एहसास ना हो
और देश मे रोज हजार गाय कटे और आप चुप बैठे
तो देश आगे कैसे बढ़े .

No comments:

Post a Comment

Put in your thoughts here ...